शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही 11 बजे होगी शुरू, सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष का होगा चुनाव
January 5, 2023
Share:
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हो जाएगी। इस दौरान सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। भटियात से विधायक कुलदीप पठनीया का नाम लगभग तय है। इसके साथ ही आज राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा।