Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय : Mukesh Agnihotri

July 20, 2024

राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय : Mukesh Agnihotri

ऊना (राजीव भंनोट/लखबीर लक्की) : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा और जन कल्याण ही उनका ध्येय है। लोगों के साथ और स्नेह के बूते वे पूरी तन्मयता से इसके लिए काम में लगे हैं। अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की बीटन पंचायत में स्वामी अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया में स्वामी जी के 25वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रखे 5 दिवसीय आयोजन के समापन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए। 16 से 20 जुलाई तक हुए इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न स्थलों से पधारे साधु-संतोें तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ विभिन्न जगहों से आए श्रद्धालुओं ने श्री अखंड पाठ तथा श्री गरीबदासी महायज्ञ जैसे दिव्य आयोजनों में भाग लिया।

मुकेश अग्निहोत्री ने समापन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है। यहां लोगों में साधु संतों का बहुत सम्मान है। ऊना जिला भी महान संतों की पवित्र स्थली है। उन्होंने कहा कि बीटन में सम्मानित संत समाज और श्रद्धालुओं के इस महा समागम का हिस्सा बनकर वे धन्य हुए हैं। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पावन स्थल जिस प्रकार सबके लिए धर्म-आस्था का प्रतीक और सद मार्गदर्शन का स्थान है, आगे इसकी ख्याति और फैलेगी, जिससे और भी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया में विविध निर्माण कार्यों के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की हैं। इसके अलावा उन्होंने वहां 25 हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंक बनाने की घोषणा भी की हैं। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की याद में समाधि वाली कुटिया को अपनी ओर से 1.51 लाख रुपए भी भेंट किए। इस मौके उन्होंने बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा भी की हैं। बता दें, इससे पूर्व में भी श्री अग्निहोत्री ने समाधि वाली कुटिया में सामुदायिक भवन के निर्माण केे लिए 10 लाख रुपए प्रदान किए थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें