Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री मणिमहेश यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने की बैठक

May 1, 2025

श्री मणिमहेश यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने की बैठक

भरमौर: आगामी श्री मणिमहेश यात्रा -2025 की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एडीएम कार्यालय कक्ष में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की। बैठक के दौरान एडीएम ने श्री मणिमहेश यात्र से संबंधित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैदल मार्ग की मुरम्मत एवं चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा जहां आवश्यक हो वहां वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को घोड़े व खच्चरों के लिए अलग से रास्ते का निर्माण करने के लिए भी कहा। एडीएम ने यह भी निर्देशित किया कि 15 मई से पहले दुनाली स्थान पर पैदल पुली स्थापित की जाए, जिससे यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा मिल सके।

मणिमहेश यात्र मार्ग पर स्वच्छता और सुविधा हेतु शौचालयों का निर्माण भी अनिवार्य रूप से किया जाए। बैठक में भरमाणी रोड की मुरम्मत एवं चौड़ीकरण के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। एडीएम ने सभी विभागों से अपेक्षा जताई कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि श्री मणिमहेश यात्र श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित बनाई जा सके। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भाल सिंह ठाकुर सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: तेलंगानाः Wife ने अबॉर्शन करवाने से किया मना… स्विमिंग पूल में दो बेटियों सहित पत्नी को डुबो कर मार डाला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें