Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचायत के जोल बार्ड के बाशिंदों ने क्रेशर संचालक के खिलाफ खोला मोर्चा

February 25, 2024

पंचायत के जोल बार्ड के बाशिंदों ने क्रेशर संचालक के खिलाफ खोला मोर्चा

शाहपुर विधानसभा के साथ लगती पंचायत भरूपलाहड़ के जोल बार्ड के वाशिंदों ने बार्ड सदस्य की अगुवाई में क्रशर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।ग्रामीणों ने आरोप जड़े हैं कि क्रेशर संचालक द्वारा भरूपलाहड़ के साथ लगते क्षेत्र में आकर जेसीवी से खनन किया जाता है जिसको लेकर कई बार क्रेशर संचालक को बताया गया लेकिन लगातर खनन से बेशकीमती जमीनें बह रही हैं उंन्होने कहा कि न तो पुलिस न माइनिंग विभाग व वन विभाग कोई भी कार्यवाही नहीं करता है। उंन्होने कहा कि पक्के निशान लगा दिए जाते जिस हद के आगे खनन न किया जाए। उंन्होने कहा कि अपनी हद के आगे खनन किया तो सभी ग्रामीण इस मुद्दे को लेकर जल्द ही डीसी काँगड़ा से मिलेंगे। उंन्होने माँग उठाई है कि अवैध जगह पर खनन पर रोक लगाई जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें