Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंदिरा मार्केट क्षेत्र में निर्माण कार्य, 9 दिन बंद रहेगा सड़क मार्ग

November 21, 2026

इंदिरा मार्केट क्षेत्र में निर्माण कार्य, 9 दिन बंद रहेगा सड़क मार्ग

Road Near Mandi’s Indira Market to Remain Closed Till December 2 : मंडी। शहर के इंदिरा मार्केट एवं होटल मेफेयर क्षेत्र में निर्माण कार्य के चलते अशोका ढाबा से आजाद ड्राई क्लीनर तक सड़क मार्ग 24 नवंबर की रात 9 बजे से 2 दिसंबर, 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस दौरान सड़क पर सीमेंट कंक्रीट और पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों और आम जनता से यातायात प्रतिबंधों के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

 
 

जिला दंडाधिकारी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह निर्णय इंदिरा मार्केट एवं होटल मेफेयर क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट तथा पेवर ब्लॉक बिछाने के आवश्यक निर्माण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत तथा निर्माण कार्य के दौरान आम जनता, पैदल यात्रियों तथा वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं और निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। जिला प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों से अस्थायी यातायात प्रतिबंधों के दौरान सहयोग की अपील की है। -0-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें