Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोटरी संगिनी नाहन क्लब की कमान अब रोटेरियन दीपा बंसल के हाथ

July 2, 2024

रोटरी संगिनी नाहन क्लब की कमान अब रोटेरियन दीपा बंसल के हाथ

नाहन: समाज सेवा में अग्रणी रोटरी संगिनी नाहन क्लब की कमान रोटेरियन दीपा बंसल को सौंपी गई है । इसको लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संगिनी की अध्यक्षा डॉ. ममता जैन ने कॉलर एक्सचेंज कर रोटेरियन दीपा बंसल को वर्ष 2024- 25 के लिए अध्यक्षा पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पररोटेरियन डिस्ट्रिक्ट 3080 के रवि प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही 2024-25 जोन- 14 के असिस्टेंट गवर्नर मनमीत सिंह भी उपस्थित रहे। इस मौके पर नाहन के जाने माने 9 विशिष्ट चिकित्सकों के साथ-साथ 4 चार्टर अकाउंटेटस को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा दो नए सदस्यों ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान समाजसेविका अंजु अग्रवाल, मीना गुप्ता, पारुल गुजराल, नीलम शर्मा, मोनिका जैन, रीजी, सारिका, स्वीटी जैन, रमा रेकता, श्यामा ठाकुर व वैशाली जैन इत्यादि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें