Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भडोली कलां में SBI शाखा का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा

March 4, 2025

भडोली कलां में SBI शाखा का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा

बिलासपुर: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक नई शाखा का उद्घाटन मंगलवार को भडोली कलां में किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने इस शाखा का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी, किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बैंकिंग सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण को गति देगी। उन्होंने बताया कि नई SBI शाखा से किसानों को कृषि ऋण, छोटे व्यवसायियों को उद्यमिता के लिए आर्थिक सहायता और महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और कृषि ऋण में सहूलियत मिलेगी।स्थानीय युवाओं को स्टार्टअप लोन और स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा जाएगा।डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देकर लेन-देन को आसान और सुरक्षित बनाया जाएगा।बुजुर्गों और महिलाओं को उनके घर के पास ही बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी।इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, मुद्रा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और लोगों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें