Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश, सेरी बंगलो स्कूल में मनाया NSS दिवस

September 25, 2026

सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश, सेरी बंगलो स्कूल में मनाया NSS दिवस

मंडी: राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में आज एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य डोलमा शर्मा द्वारा एनएसएस ध्वज का ध्वजारोहण कर किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य डोलमा शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सेवा भावना, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में एनएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

एनएसएस प्रभारी संजीव कुमार एवं शकुंतला सैनी ने मुख्यातिथि का स्वागत कर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविताओं तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम के उपरांत एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इस दौरान स्वयंसेवकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें