शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) समरहिल परिसर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डालने और मौके पर अव्यवस्था उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में ड्यूटी के दौरान कुछ युवकों ने पुलिस के काम में हस्तक्षेप करने तथा स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस बल और QRT ने स्थिति को नियंत्रित किया और सात युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस थाना बालूगंज पहुंचाया। पुलिस रपट के आधार पर BNSS की धारा 126/170 के प्रावधानों के तहत सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कमलेश पुत्र लाभ सिंह निवासी करसोग, जिला मंडी, प्रवेश पुत्र फकीर चंद निवासी शिलाई, जिला सिरमौर, मुकेश पुत्र सुखदेव निवासी चूराह, जिला चंबा, आशीष पुत्र जोगिंद्र निवासी ननखड़ी, जिला शिमला, किशोर कुमार पुत्र जीत राम निवासी कुल्लू सदर, जिला कुल्लू, हैप्पी पुत्र वीर सिंह निवासी थुनाग, जिला मंडी तथा चमन पुत्र सुखदेव निवासी चूराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। इसके बाद उन्हें नियमानुसार थाना हवालात में रखा गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
📍 Location: शिमला (शिमला)
मेष: दिन शुभ रहेगा...