Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में 200 लोगों की जान खतरे में! पानी के टैंक में मिला दिया बेहद जहरीला कीटनाशक

February 12, 2026

शिमला में 200 लोगों की जान खतरे में! पानी के टैंक में मिला दिया बेहद जहरीला कीटनाशक

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पानी के टैंक में जहरीला कीटनाशक मिलाने की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखें :-

पानी से आई दवा जैसी गंध, सतर्क हुआ ग्रामीण

टिक्कर तहसील के बरेष्टू गांव निवासी आदर्श शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 फरवरी की दोपहर जब वह घर पर भोजन कर रहे थे, तो उन्हें पीने के पानी से दवा जैसी तेज गंध महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को पानी पीने से रोका और मामले की सूचना संबंधित विभाग को दी। इसके बाद जल शक्ति विभाग के माध्यम से पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट में पानी में कीटनाशक की मिलावट की पुष्टि हुई।

30 घरों के 200 लोगों की जान पर मंडराया खतरा

बताया जा रहा है कि इस पानी के टैंक से करीब 30 घरों के लगभग 200 लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। यदि समय रहते गंध का पता न चलता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी।

बेहद जहरीला है मिला कीटनाशक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पानी में सेब के बगीचों में उपयोग होने वाला जहरीला कीटनाशक ‘डर्मिट’ मिलाया गया था। यह दवा पौधों को कीटों से बचाने के लिए इस्तेमाल की जाती है, लेकिन मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक होती है।

पुलिस कर रही गहन जांच

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं और उनका उद्देश्य क्या था?

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें