Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

योजनाओं और नशामुक्ति अभियान का विशेष जनजागरूकता अभियान

July 27, 2026

योजनाओं और नशामुक्ति अभियान का विशेष जनजागरूकता अभियान

special-public-awareness-campaign-for-schemes : मंडी। राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं, अन्य जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं, नशा निवारण विशेषकर “चिट्टा मुक्त हिमाचल–नशामुक्त मंडी” जनजागरूकता अभियान तथा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नाचन विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नशामुक्ति का संदेश

अभियान के तहत सोमवार को प्रातः 11:00 बजे ग्राम पंचायत अप्पर बैहली तथा दोपहर 2:00 बजे ग्राम पंचायत जुगाहन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर हरि ओम कला मंच, मंडी के कलाकारों ने गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पात्र वर्गों के लिए संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि पात्र युवाओं को एक वर्षीय पीजीडीसीए एवं डीसीए कंप्यूटर पाठ्यक्रम करवाए जाते हैं। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग तथा विधवा एवं एकल महिलाओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹1,000 प्रतिमाह प्रशिक्षण भत्ता एवं ₹1,500 प्लेसमेंट स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है।

दिया ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ का संदेश

दिव्यांग लाभार्थियों के लिए ₹1,200 प्रतिमाह प्रशिक्षण भत्ता तथा ₹1,800 प्लेसमेंट स्टाइपेंड का प्रावधान है। कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना सहित प्रदेश सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी तथा पात्र लोगों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटकों और प्रेरक गीतों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा “चिट्टा मुक्त हिमाचल–नशामुक्त मंडी” अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया। लोगों से समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें