Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से की भेंट

August 30, 2023

सुजानपुर भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से की भेंट

 

सुजानपुर(गौरव जैन) : भाजपा मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों सहित मंडल पदाधिकारीयो ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर शिष्टाचार भेंट करके उनसे आशीर्वाद लिया पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचे तमाम मंडल पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी को नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि परिवर्तन जीवन का नियम है। इसलिए जिसे जब भी कोई मौका मिलता है कोई पद मिलता है।

उसे पद पर वह बेहतरीन काम करके दिखाएं ताकि उसके कार्यकाल को याद रखा जाए उन्होंने कहा कि मंडल कार्यकारिणी का गठन हुआ है कार्यकारिणी में जो पद बनाए गए हैं। वह निर्धारित होते हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण कार्य पार्टी के लिए ईमानदारी के साथ काम करना है। पोस्ट कोई भी हो इस बात को ध्यान में न रखकर केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करना है इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को जब कोई पद मिलता है तो वह आजीवन उसका नहीं रहता एक ना एक दिन उसका परिवर्तन जरूर होता है और उसके बाद उस पद पर असिन रहने वाले व्यक्ति को पूर्व या भूतपूर्व लगाकर संबोधित किया जाता है। केवल कार्यकर्ता ही ऐसा पद है जो कभी पूर्व नहीं होता और ना ही भूतपूर्व होता है कार्यकर्ता की पहचान सबसे अलग होती है और उसे कोई नहीं भूलता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन पार्टी की पहचान उसके कार्यकर्ताओं से होती है इसलिए भारतीय जनता पार्टी में कोई भी छोटा बड़ा नहीं है। हर कार्यकर्ता एक समान है और हर कार्यकर्ता का एक ही दायित्व है। अपनी पार्टी और संगठन के लिए काम करना उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी जो भी दायित्व मिला है। उसे ईमानदारी से निभाना है यही उसका प्रथम कर्तव्य है उन्होंने कहा कि संगठन तभी कामयाब होता है।

जब उसमें कार्यकर्ता जुड़े होते हैं क्योंकि संगठन एक वृक्ष है और कार्यकर्ता उसकी जड़े हैं। अगर जड़े कमजोर होगी तो वृक्ष कभी भी गिर सकता है। इसलिए सुजानपुर मंडल की जो कार्यकारिणी बनाई गई है इसमें जिस किसी को जो दायित्व दिया गया है। उसका बह ईमानदारी के साथ निर्वहन करें आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है। आने वाले समय में जी जान लगाकर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को कम करना है। लोगों के बीच जाना है केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचना है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी किस तरह से झूठ बोलकर सत्ता में आई है उसे झूठ का पर्दाफाश करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें