Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर: जनवरी में फिर होगा प्रदेश की पंचायतों में BPL Survey

December 24, 2024

सुजानपुर: जनवरी में फिर होगा प्रदेश की पंचायतों में BPL Survey

सुजानपुर : प्रदेश भर की पंचायतों में जनवरी माह में बीपीएल सर्वे करवाया जाएगा। इस दौरान सर्वे में तमाम जानकारी इकट्ठी की जाएगी की वर्तमान में कौन लोग इस श्रेणी में शामिल हैं और कौन ऐसे लोग हैं जो इस श्रेणी से बाहर किया जा चुके हैं। निदेशक पंचायती राज विभाग ने इस विषय पर प्रदेश भर के खंड विकास अधिकारियों को जनवरी महीने में पंचायतों में बीपीएल सर्वे को लेकर विशेष बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित निर्देश खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पहुंच गए हैं। प्रदेश में बीपीएल सर्वे को लेकर नियम निर्धारित किए गए हैं जो व्यक्ति इस श्रेणी में शामिल होगा उसकी वार्षिक आय 30 हजार होनी चाहिए। इसके साथ-साथ उसके पास फॉर व्हीकल नहीं होना चाहिए, दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि नहीं होनी चाहिए, उसका पक्का मकान नहीं होना चाहिए, उसके यहां कोई सरकारी नौकरी ना करता हो तमाम बातों को लेकर नियमावली निर्धारित की गई है।

तमाम नियमों के मुताबिक जो लोग इन तमाम सुविधाओं से वंचित हैं वह लोग बीपीएल श्रेणी में शामिल होंगे। तमाम बातों को लेकर निर्देश दिए गए हैं बीपीएल चयन को लेकर भी एक विशेष कमेटी पंचायत स्तर पर बनाई जाएगी जिसमें पंचायत सचिव हल्का पटवारी और पंचायत का कोई प्रतिनिधि इसमें शामिल होगा जो बीपीएल सर्वे को लेकर तमाम बातों की जानकारी इकट्ठा करेंगे।

संबंधित विषय पर खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया कि जनवरी महीने में बीपीएल सर्वे को लेकर पंचायतों में विशेष बैठक करने के लिए निदेशक पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं इसको लेकर कार्यालय में पत्र पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें