Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में सुखविंदर सरकार का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS, 9 HAS किए तबदील, 4 HAS को अतिरिक्त कार्यभार

January 15, 2023

शिमला: हिमाचल की सत्ता पर काबिज होने के एक माह बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को सरकार ने 13 आईएएस के साथ-साथ 9 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए। साथ ही 4 एचएएस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।

कार्मिक विभाग की और से जारी अधिसूचना के अनुंसार डिवीजनल कमीश्नर शिमला प्रियातू मंडल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का सचिव लगाया गया है। उनके पास डिवीजनल कमीश्नर शिमला का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा साथ ही वह वित्त निगम के एमडी का कार्यभार भी देखते रहेंगे। धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त प्रदीप कुमार ठाकुर को निदेशक एम्पारमैंट अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्गए अल्पसंख्यक एवं विशेष श्रेणी के पद पर गाया गया है। वह अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक का दायित्व भी अतिरिक्त रूप से देखेंगे। एडीसी विकास एवं परियोजना बिलासपुर अनुराग चंद्र को धर्मशाला नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है वह सीईओ स्मार्ट सिटी धर्मशाला प्रोजैक्ट का कार्यभार भी देखेंगे। एडीसी बीआरडीए ऊना डॉ. अमति कुमार को निदेशक कार्मिक एवं वित्त हिमाचल पावर कार्पोरेशन के पद पर लगाया है। एडीसी डीआरडीए मंडी जतिन लाल को कौशल विकास निगम का एमडी लगाया है इसके साथ उनके पास प्रबंध निदेशक हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम का दायित्व भी होगा। एडीसीप्रोजैक्ट कांगड़ा गंर्धव राठौर को कांगड़ा डिविजन का सैटलमैंट अधिकारी लगाया है।

एसडीएम सिविल ठियोग सौरभ जस्सल को एडीसी विकास एवं परियोजना कांगड़ा के पद पर तैनाती दी है। एसडीएम सिविल ऊना डा. निधि पटेल एडीसी बिलासपुर होंगी, जबकि एसडीएम सिविल नालागढ़ महेंद्र पाल गजुर्र को एडीसी डीआरडीए मंड , दिव्यांशु सिंघल सहायक आयुक्त मंडी को एसडीएम सिविल नालागढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। सहायक आयुक्त कांगड़ा ओमकांत ठाकुर को एसडीएम करसोगए सहायक आयकु त शिमला अभिषके कु मार गर्ग को एसडीएम बिलासपरु तथा सहायक आयकुत ऊना गुि रसमर सिहं को एसडीएम सिविल नरुपरू के पद पर तनौती दी गई हैं। रविवार को सरकार ने 9 एचएएस अफसरों के भी तबादले किए। तबदील किए गए एचएएस अधिकारियों में सचिव परिवहन घनश्याम चंद को निदेशक एलिमैंट्री एजुकेशन के पद पर लगाया है। स्टेटे प्रोजैक्ट डायरैक्टर सर्व शिक्षा अभियान विरेंद्र शर्मा को वहां से बदल कर स्टेट फुड कमीशन में सचिव के पद पर तैनाती मिली हैए उनके पास निदेशक एलिमैंट्री का अतिरिक्त दायित्व भी था। एसडीए म जोगिंद्र नगर डा. विशाल शर्मा को अतिरिक्त निदेशक मैडीकल एजुकेशन के पद पर लगाया गया है, वहीं एसडीएम पौंटा साहिब विवेक महाजन कार्यकारी निदेशक पथ परिवहन निगम के पद पर तैनाती दी है। एसडीए म सिविल नुरपूर अनिल कुमार भारद्वाज को सहायक आयुक्त प्रोटोकोल परवाणू तथा रामेश्वर दास एसडीएम सिविल बिलासपुर को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की में लगाया गया है। कृष्ण कुमार शर्मा संयुक्त आयुक्त नगर निगम मंडी को एसडीएम सिविल जोगिंद्रनगर, अपराजिता चंदेल एसडीएम जयसिंहपुर को एसडीएम नादौन तथा गुंजीत सिंह चिम्मा एसडीएम सिविल काजा को पांवटा साहिब का एसडीएम लगाया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें