Sunil Sharma Bittu को CM Sukhvinder Sukhu का राजनीतिक सलाहकार किया नियुक्त

हिमाचल: नगर परिषद हमीरपुर के निवासी सुनील शर्मा बिट्टू को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से घनिष्ठता के चलते सरकार में बड़ा ओहदा मिला है। सुनील को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। राजनीतिक सलाहकार का पद सरकार में कैबिनेट मंत्री के बराबर माना जाता है। सुनील वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष.

हिमाचल: नगर परिषद हमीरपुर के निवासी सुनील शर्मा बिट्टू को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से घनिष्ठता के चलते सरकार में बड़ा ओहदा मिला है। सुनील को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। राजनीतिक सलाहकार का पद सरकार में कैबिनेट मंत्री के बराबर माना जाता है। सुनील वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। वीरभद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षा नियामक आयोग के सदस्य रहे हैं। जिला कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह हमीरपुर से कांग्रेस टिकट के दावेदारों में शामिल रहे हैं।

 

 

- विज्ञापन -

Latest News