Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामुपर के डकोलढ़ में एनएच के समीप व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

February 9, 2025

रामुपर के डकोलढ़ में एनएच के समीप व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर बुशहर: रामपुर के डकोलढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस व्यक्ति की पहचान मस्तराम गांव मङोवटी देवनगर के तौर पर हुई है। ये शव एनएच-5 के साथ लगे डंगे के समीप मिला है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये व्यक्ति सड़क के किनारे खड़ा होगा और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बताते चले कि शनिवार दोपहर को जब एक व्यक्ति सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहा था, तो उसकी नजरें सड़क से नीचे की तरफ गई। जहां उसने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में मुंह के बल पड़ा देखा। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। उक्त व्यक्ति पहले से ही मृत पाया गया।

पुलिस ने उसकी जेब से आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हो पाई है। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आखिर वो व्यक्ति यहां पर कैसे आया और वो कब यहां पर गिरा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया है। वहीं डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :- हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें