Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरसात की पहली बारिश ने डराए सुजानपुर के लोग, नालों ने धारण किया दरिया का रूप

July 2, 2024

बरसात की पहली बारिश ने डराए सुजानपुर के लोग, नालों ने धारण किया दरिया का रूप

सुजानपुर: बरसात की पहली बारिश ने सुजानपुर शहर के लोग डरा दिए हैं। पहली बारिश में शहर का प्रचलित वार्ड नंबर आठ का नाला प्रचंड रूप में देखा गया।मुख्य बाजार ने दरिया का रूप ले लिया शहर के चौक चौराहों में पानी भर गया। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बरसात की इस पहली बारिश ने यह संकेत दे दिए हैं कि इस बार बरसात में सुजानपुर शहर को भारी नुकसान होने वाला है। बताते चले कि बीते वर्ष भी सुजानपुर शहर में क्लाउड ब्लास्ट बादल फटने जैसे हालात बने थे। जिसके चलते सैकड़ो लोगों के घर, मकान, दुकान में पानी भर गया था।

बीते वर्ष हुई बारिश के जख्म अभी तक भर नहीं थे कि अब फिर से बारिश शुरू हो गई है। बरसात का मौसम सर पर है मंगलवार को शाम करीब 6:00 बजे लगी इस बारिश ने शहर के लोगों को डरा दिया। सबसे ज्यादा परेशानी का सब वार्ड नंबर 8 में देखने को मिला। हालांकि वार्ड नंबर 8 के इस नाले में सुरक्षा एहतियातन के मध्य नजर पहले ही इसे खाली करवाया गया था लोगों की गाड़ियों को यहां से बाहर निकलवा दिया गया था। लेकिन फिर भी पानी तेज बहाव में निकला है आने वाले दिनों में जब बारिश और भयंकर होगी तो यह पानी फिर से लोगों के घर, मकान और दुकान में प्रवेश करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें