
The future of youth cannot be compromised : शिमला। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर कांग्रेस सरकार की भूमिका पूरी तरह संदेह के घेरे में है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का कार्य कर रही है और इसी कारण प्रदेश के लाखों युवाओं का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है। जयराम ठाकुर रविवार को शिमला के जाखू वार्ड में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस की ओर से हाल ही में निकाले गए कैंडल मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह राजनीतिक अवसरवाद का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ की चिंता है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें रही हैं, वहां भर्ती परीक्षाओं में सबसे अधिक घोटाले और पेपर लीक हुए हैं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 22 से अधिक पेपर लीक हुए तथा छत्तीसगढ़ में भी 18 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आए। ऐसे में कांग्रेस को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश की बात करें तो हाल ही में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में स्वयं अभ्यर्थियों ने लिखित रूप से शिकायत दी कि परीक्षा केंद्रों के भीतर खुलेआम मास चीटिंग करवाई गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...