Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरानी पेंशन योजना बहाली की ऑप्शन देने से छूटे कर्मचारियों को फिर से विकल्प देने की छूट दे सरकार

June 22, 2024

पुरानी पेंशन योजना बहाली की ऑप्शन देने से छूटे कर्मचारियों को फिर से विकल्प देने की छूट दे सरकार

हिमाचल: जिला चंबा मुख्यालय पर हुई NPS कर्मचारी महासंघ की बैठक में उपस्थित जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने बैठक करके प्रदेश सरकार से अपील की है कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने शीला देवी के केस में सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अनुबंध सेवाकाल को पुरानी पेंशन हेतु गिने जाने के आदेश जारी किए हैं वो सब काबिले- तारीफ है। अक्सर सरकारें ऐसे निर्णयों को लागू करने में समय लगाती हैं लेकिन प्रदेश सरकार ने तुरंत इसे लागू करके कर्मचारी हितैषी होने की अपनी छवि दोहरायी है l उक्त निर्णय से हज़ारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा l

लेकिन बहुत से कर्मचारी ऐसे हैं जो 10 साल की रेगुलर सेवा पूरी नहीं कर पा रहे थे और अब इस कोर्ट निर्णय के बाद पुरानी पेंशन में आयेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन की ऑप्शन नहीं दी थीं जिस से वो अब कॉन्ट्रैक्ट सेवा को गिने जाने वाली ऑप्शन देने से वंचित रह रहे हैं l अतः महासंघ जिला चंबा अध्यक्ष सुनील जरियाल ने सरकार से निवेदन किया है कि जिन कर्मचारियों अथवा दिवंगत कर्मचारियों के अनुबंध सेवाकाल को पेंशन के लिए गिना जाना है तथा जिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सेवाकाल को 58 से 60 वर्ष किया गया है उन्हे पुरानी पेंशन हेतु विकल्प देने का एक और अवसर दिया जाए l

ताकि सभी कर्मचारी इसका लाभ ले सकें l साथ ही महासंघ ने सरकार से अपील की है कि बिजली बोर्ड कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली पर जल्द फैसला करें जिससे इन कर्मचारियों में फैल रहा असंतोष खत्म हो सके l साथ ही जिला परिषद कर्मचारियों का विभागीय मर्जर भी किया जाए l

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें