Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यपाल ने राहत सामग्री के तीन वाहनों को दिखाई हरी झण्डी

August 30, 2023

राज्यपाल ने राहत सामग्री के तीन वाहनों को दिखाई हरी झण्डी

 

शिमला: राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी शिमला के माध्यम से सोलन, ऊना और सिरमौर जिला रेडक्रॉस शाखाओं के लिए राहत सामग्री से भरे तीन वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को वितरित की जाएंगी।

राहत सामग्री में स्वच्छता किट, तिरपाल, किचन सेट, कंबल इत्यादि उपलब्ध करवाए गए हैं। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय राज्य रेडक्रॉस प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से अभी तक राहत सामग्री से भरे 14 वाहनों को विभिन्न जिलों में भेजा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में समस्त प्रदेश की जनता प्रभावितों के साथ है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए एकजुट प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रभावितों की सहायता के लिए अधिक से अधिक योगदान करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा तथा राज्य रेडक्रॉस के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें