Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज भव्य सांस्कृतिक परेड से होगा शिमला विंटर कार्निवल का आगाज

December 24, 2025

आज भव्य सांस्कृतिक परेड से होगा शिमला विंटर कार्निवल का आगाज

शिमला: शिमला विंटर कार्निवल का आगाज आज भव्य सांस्कृतिक परेड के साथ होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर तीन बजे समारोह स्थल से भव्य सांस्कृतिक परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह सांस्कृतिक परेड रिज स्थित एचपीएमएसी केंद्र से शुरू होगी। कलाकार ढोल नगाड़ों के साथ परेड में हिस्सा लेंगे तथा नाटी डालते हुए चलेंगे। दल लिफ्ट, मालरोड और स्कैंडल प्वाइंट से होते हुए टाउन हॉल पहुंचेंगे। इस सांस्कृति परेड प्रदेश भर से 272 लोक कलाकार भाग लेगें।

ये भी पढ़ें: अभय चौटाला मेरी सारी प्रॉपर्टी ले ले बस मुझे ? BJP MLA विनोद भयाणा का गजब पलटवार

जिसमें चम्बयाली नृत्य दल, झमाकड़ा नृत्य दल, महीरपुरी गिद्दा दल, सिरमौर से सिहंटू नृत्य दल, कुल्लवी नृत्य दल, मंडी से नागरीय व लुडड़ी नृत्य दल, लाहौल से लाहुली नृत्य दल, किन्नौरी नृत्य दल, ठियोग से ठोडा नृत्य दल, कुपवी शिमला से बुडियाच नृत्य दल व बिजट महाराज पारंपरिक लोक वाद्य दल और शाकवी, ठियोग से मानणोश्वर लोक वाद्य दल मानण व कोटेश्वरी सांस्कृतिक व लोक वाद्य दल नेहरा, कोटखाई से लोक वाद्य दल क्यारी शामिल होगी।

ये भी पढ़ें: INLD नेता Umed Lohan ने हुड्डा और BJP पर किए चौकाने वाले खुलासे

शिमला विंटर कार्निवल की शुरूआत का दूसरा मुख्य आकर्षण महानाटी होगी, सामूहिक महानाटी में पारंपरिक वेशभूषा में सजी करीब 200 महिलाएं नाटी पेश करेंगी। कार्निवल के पहले दिन शाम 5 से 6.30 बजे तक वायस ऑफ शिमला का आयोजन होगा। इसके बाद रात सात बजे स्टार नाइट शुरू होगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: कठुआ में बाढ़ पर Union Minister Jitendra Singh ने की बैठक, जल्द राहत की तैयारियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें