Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी महिलाओं के चूड़धार से सफल रेस्क्यु के लिए अमेरिकी दूतावास ने सिरमौर प्रशासन का जताया आभार

June 5, 2024

अमेरिकी महिलाओं के चूड़धार से सफल रेस्क्यु के लिए अमेरिकी दूतावास ने सिरमौर प्रशासन का जताया आभार

नाहन : नई दिल्ली स्थित यू.एस.ए. अंबेसी (अमेरिकी दूतावास) द्वारा गत 11 मई को चूड़धार में फंसे भारतीय मूल की दो महिला अमेरिकी नागरिकों के सफल एयर लिफ्ट के लिये सिरमौर जिला प्रशासन का आभार जताते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। अमेरिकी दूतावास द्वारा उपायुक्त सिरमौर को भेजे गये आभार एवं प्रशस्ति पत्र में दो अमेरिकी नागरिकों की जान बचाने के लिए सिरमौर प्रशासन का आभार जताया गया है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज बुधवार को नाहन में अमेरिकी दूतावास से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सांझा करते हुए प्रदान की।

सुमित खिमटा ने बताया कि गत 11 मई को भारतीय मूल की दो अमेरिकी पर्वतारोही (ट्रकरों) के चूड़धार के ‘‘तीसरी’’ में फंसे होने की सूचना मिलने पर अमेरिकी नागरिक अभय सोनावाले और सोनिया रतन को भारतीय वायु सेना के दो चीता हेलीकाप्टरों के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था। सुमित खिमटा ने कहा कि स्पाईनल इंजुरी से घायल अमेरिकी नागरिक सोनिया रतन के परिवार द्वारा उनके रेस्क्यु में आये खर्च को वहन करने सम्बन्धी आग्रह प्राप्त हुआ है जिसे प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के समक्ष रखा जायेगा। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, एसडीएम संगड़ाह सुनील कुमार, एसडीएम नाहन सलीम आजम, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें