Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जो समाज के लिए जीते हैं, समाज में उनका होता है नाम : Prem Kumar Dhumal

February 16, 2023

जो समाज के लिए जीते हैं, समाज में उनका होता है नाम : Prem Kumar Dhumal

हमीरपुर (कपिल) : पुण्यात्मा और महापुरुष जहां पर भी अपने कदम रखते हैं वह धारा पुण्य हो जाती है उसी प्रकार हमीरपुर का एक छोटा सा गांव नेरी भी पुण्यस्थल के रूप में जाना जाता है, क्योंकि ठाकुर राम सिंह ने इसे अपनी कर्म भूमि के रूप में अपनाया था। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गुरुवार को मेरी शोध संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय ठाकुर राम सिंह जयंती समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही है। धूमल ने कहा कि ठाकुर राम सिंह की तपोभूमि नेरी शोध संस्थान से वह शिलान्यास के समय ही जुड़ गए थे और आजीवन इस संस्थान से जुड़े रहेंगे और जो भी काम इस संस्थान द्वारा उनको सौंपा जाएगा उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम सिंह जिले से संबंधित थे यह हमारा गौरव है।

उन्होंने हमीरपुर से मैट्रिक की पढ़ाई की और उसके बाद लाहौर कॉलेज से एमए हिस्ट्री फर्स्ट क्लास में पास की वह चाहते तो कोई भी बड़ा पद लेकर अपना जीवन बिता सकते थे, लेकिन उन्होंने समाज सेवा को चुना और अपना सारा जीवन समाज के लिए जीया। उस समय जो उनके सहपाठी रहे होंगे। उन्होंने जीवन में बड़ा पद ग्रहण किया होगा आराम से जीवन व्यतीत किया होगा। उनको कोई नहीं जानता लेकिन ठाकुर राम सिंह का समाज में एक नाम है। जो समाज के लिए जीते हैं समाज में उनका ही नाम होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ठाकुर राम सिंह जी के साथ हुई कई मुलाकातों और उनके व्यवहार और उनकी प्रेरणा से जुड़ी स्मृतियों को उपस्थित लोगों के साथ साझा किया।

धूमल ने जी-20 सम्मेलन और उसकी अध्यक्षता देश को मिलने सहित एयर इंडिया द्वारा 470 विमान खरीदने के सौदे पर अमेरिका व फ्रांस के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्नी द्वारा नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करने का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया में जो हो रहा है वह तो हमारे देश के पक्ष में है लेकिन हमारे देश में जो हालात हैं परिस्थितियां हैं जो वायुमंडल है उसे हमें सुधारना है और इस काम में ठाकुर राम सिंह जी द्वारा स्थापित नेरी शोध संस्थान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नेरी शोध संस्थान हमारे इतिहास को वास्तविक रूप में पुनरलेखन करने में पूर्णत: सफल होगा। संस्थान से जुड़े लोग इस कार्य आगे बढाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें