Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश में दो बच्चों समेत तीन लोग जिंदा जले

December 17, 2023

हिमाचल प्रदेश में दो बच्चों समेत तीन लोग जिंदा जले

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों में आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना हरोली क्षेत्र के कैलुआ गांव में शनिवार रात हुई। उन्होंने बताया कि घटना में सुमित्र देवी (25), उसका नौ महीने का बेटा और पांच साल की बच्ची जिंदा जल गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में महिला का पति विजय शंकर (25) भी झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें