Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना के DAV स्कूल की दो लड़कियों ने किया कमाल, एक ने किया टॉप तो दूसरी ने पाया परदेश भर में तीसरा स्थान

April 29, 2024

ऊना के DAV स्कूल की दो लड़कियों ने किया कमाल, एक ने  किया टॉप तो दूसरी ने पाया परदेश भर में तीसरा स्थान

हिमाचल प्रदेश में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्लस टू का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है आज के इस रिजल्ट में प्रदेश भर में सबसे ज्यादा बेटियों ने कमाल किया है ऊना जिला में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो लड़कियों ने प्रदेश भर में टॉप कर स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया है अर्शिता ने 98 प्रतिशत अंक लेकर परदेश भर में टॉप किया है वही इशा ठाकुर ने कॉमर्स में प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया है अर्शिता आगे जाकर आईएएस बनने चाहती है और इसके लिए चंडीगढ़ में कोचिंग लेने की बात कह रही है उन्होंन इसका श्रेय अपने स्कूल टीचर और परिजनों को दिया है।

अर्शिता की माता एक ब्यूटी सैलून चलाती है जबकि पिता विदेश में जॉब करते हैं वही इशा ठाकुर ने भी प्रदेश भर में कॉमर्स में तीसरा स्थान हासिल किया है ईशा ठाकुर के पिता किसान है और माता ग्रहणी है स्कूल की दो लड़कियों द्वारा प्रदेश भर में टॉप किए जाने पर स्कूल में खुशी का माहौल है टीचर द्वारा बच्चों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई और गले लगाकर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें