Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज्यूरी में स्तिथ गर्म पानी के चश्मे वाले स्थान पहाड़ी से चट्टानें गीरने से 2 मंजिला भवन हुआ क्षतिग्रस्त

August 2, 2023

ज्यूरी में स्तिथ गर्म पानी के चश्मे वाले स्थान पहाड़ी से चट्टानें गीरने से 2 मंजिला भवन हुआ क्षतिग्रस्त

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : शिमला जिले के रामपुर के ज्यूरी में स्तिथ गर्म पानी के चश्मे वाले स्थान के साथ बुधवार सुबह साथ लगती चट्टानों से अचानक भारी चट्टाने आने के कारण दो मंजिला भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है, लेकिन दो मंजिला भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ऊनु महादेव ज्यूरी में बीते कई वर्षों से गर्म पानी के चश्मों के लिये एक धार्मिक और पयर्टन सथल है। हर साल विभिन्न धार्मिक अवसरों पर लोग स्नान करने पहुंचते हैं।

मंदिर कमेटी के प्रयासों से गर्म पानी के चश्मों को संजोने में काफी प्रयास बीते लंबे समय से किये जा रहे हैं। इस स्थान पर अभी भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए विशेष तौर पर पत्थरों को प्रदेश के बाहर से मंगवाया गया है और मंदिर में पत्थरों पर नक्काशी के लिए बाहर से ही कारीगर काम कर रहे हैं।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुदर्शन सहगल ने बताया कि बुधवार तड़के ऊनु महादेव मंदिर में साथ लगती पहाड़ी से अचानक बड़ी बड़ी चट्टाने आ गिरी और इसके कारण मंदिर में दो मंजिला भवन पूरी तरह से ढह गया है। लेकिन हादसे के समय भवन में कोई भी मोजूद नहीं था, जिसके कारण जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सहगल ने बताया कि बीते सप्ताह भी मंदिर परिसर में चट्टाने गिरी थी, लेकिन उससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था।

उन्होंने बताया कि इस मंदिर में प्रदेश के अलावा देश विदेश से भी लोग गर्म पानी के चश्मों में स्नान करने पहुंचते हैं। मौजूदा समय में भवन के साथ बने अन्य कमरों को भी भारी खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ही यहां पर कोई सुरक्षा के इंतजाम कर सकता है। अन्यथा यह धार्मिक स्थल अपना अस्तित्व खो देगा और आने वाले समय में पर्यटक भी यहां आने से डरेंगे।

वहीं नायब तहसीलदार सराहन भीम सिंह नेगी मौके पर पहुंचे जहां पहुंचने पर उन्होंने नुकसान का जायजा लिया! इस दौरान यहाँ पर रहने वाले लोगों के लिए फौरी राहत के तौर पर राशन व गैस सिलेंडर मौके पर जाकर प्रशासन द्वारा दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें