Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu-Manali में बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari : गोविंद ठाकुर

July 31, 2023

Kullu-Manali में बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari : गोविंद ठाकुर

कुल्लू (सृष्टि) : कुल्लू में बीते दिनों बरसात के चलते सड़कों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ हैं। तो वहीं कुल्लू से मनाली नेशनल हाईवे भी 15 किलोमीटर तक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि 1 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू आएंगे। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भुंतर हवाई अड्डा से पहले बजौरा जाएंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से मनाली तक जगह-जगह सड़क को हुए नुकसान का भी निरीक्षण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नेशनल हाइवे के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और नुकसान की रिपोर्ट भी पत्रकारों के साथ सांझा की जाएगी। इस दौरान के केंद्रीय मंत्री से यह भी मांग रखी जाएगी रामशिला से लेकर मनाली तक वाम तट जो सड़क मार्ग है। उसे भी जल्द से जल्द डबल लेन किया जाना चाहिए। क्योंकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने पहले दौरे के दौरान इसे डबल लेन करने की घोषणा कर चुके हैं। अब जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाना चाहिए। ताकि इस सड़क को भी डबल लेन किया जा सके।

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा के समय में भी कांग्रेस के नेता वाहवाही लूटने में जुटे हुए हैं। जब रामशिला से नगर सड़क मार्ग पर बस सेवा को शुरू किया गया। तो उस दौरान भी कांग्रेस के नेता लड्डू खाने में व्यस्त रहें और सोमवार को भी अखाड़ा वैली ब्रिज, भुंतर बैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। तो यहां पर भी कांग्रेस के नेता सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। जबकि उन्हें चाहिए कि आपदा के समय लोगों की मदद की जाए। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ फोटो खींचने तक व्यस्त रहे। जबकि अभी भी पीड़ित परिवारों तक राहत नहीं पहुंच पाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें