Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने 15 BJP विधायकों को किया सस्पेंड

February 28, 2024

Himachal विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने 15 BJP विधायकों को किया सस्पेंड

शिमला : हिमाचल प्रदेश के 15 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को कथित तौर पर अपने कक्ष में हंगामा करने के लिए सदन से निलंबित कर दिया। हिमाचल विधानसभा में 15 बीजेपी विधायक जयराम ठाकुर, विपन परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंसराज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शौरी, दीपराज, दिलीप ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, और रणवीर सिंह को विधानसभा की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया है।

राज्य के संसदीय दल मामलों के मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान द्वारा विधायकों को सदन से निष्कासित करने की सिफारिश करने वाला प्रस्ताव पेश करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा को व्यवधानों के कारण दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, विपक्षी सदस्यों ने सदन के वेल में विरोध प्रदर्शन किया। हालाँकि भाजपा ने इसे बजट सत्र से पहले अपनी सरकार को गिरने से रोकने के लिए कांग्रेस का कदम करार दिया है।

भाजपा के विजयी राज्यसभा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा, कि “कांग्रेस सरकार गिर रही है। इसलिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं – उन्हें निलंबित करने के लिए। ये देरी की रणनीति है और हर विधानसभा में अपनाई जाती है…कांग्रेस यहां से खत्म हो गई है।” अब वे जो भी प्रयास करेंगे वे सभी विफल हो जाएंगे। बीजेपी यहां सरकार बनाएगी…9 विधायक (जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की) मेरे समर्थन में हैं…”

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लिए ताजा मुसीबत में राज्य के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हाेंने कहा कि “मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि मौजूदा परिस्थितियों में, मेरे लिए सरकार का हिस्सा बने रहना सही नहीं है। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे रहा हूं।” सिंह ने कहा, मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

सरकार के लिए मुसीबत ऐसे समय में आई है जब विधानसभा का वार्षिक बजट सत्र चल रहा है और विधानसभा में राज्य वित्त विधेयक पर मतदान होने वाला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जो राज्य से सांसद हैं, का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा, कि ‘कांग्रेस ने बड़े-बड़े झूठे वादे करके हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई। सरकार बनने के बाद उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।”

कांग्रेस के विधायक जब अपने क्षेत्र में जाते थे तो लोग सवाल पूछते थे…उनके पास देने के लिए कोई जवाब नहीं होता था…कोई काम नहीं होता था, कांग्रेस के अपने ही विधायकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था…कांग्रेस विधायकों ने अपनी ही पार्टी क्यों छोड़ दी 14 महीने के अंदर ऐसी क्या मजबूरी थी? अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसका एक कारण यह है कि उन्होंने एक गैर-हिमाचली व्यक्ति को टिकट दिया

भाजपा विधानसभा में बजट पेश होने के बाद इसे पारित कराने पर मतविभाजन के लिए दबाव बना रही है। यदि कांग्रेस बजट को ध्यान में नहीं रख पाई तो राज्य में सरकार गिर जाएगी। 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं। बाकी तीन सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें