Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में लिया भाग

April 14, 2024

विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में लिया भाग

इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर मुद्दे को केंद्र में उठाने के लिए मंडी क्षेत्र की जनता का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर विकास करने का प्रयास किया गया है। आपदा के समय में दुख हुआ कि तीन सौ से ज्यादा लोगों की जानें गई। लेकिन मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री दिन रात मेहनत कर लोगों को राहत देते रहे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को कोसने के अलावा कोई अन्य काम नहीं किया न ही प्रदेश को कोई राहत राशि केंद्र सरकार से दिलवाने में सहयोग किया। किसान बागवानों का सेब समय पर मंडियों तक भेजा गया। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र के अलावा पूरे प्रदेश में स्व वीरभद्र सिंह ने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रदेश में स्थापित दो इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक रामपुर के समीप ज्यूरी में बनाया गया। खनेरी अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया गया। इसके अलावा समूचे विकास कार्यों को पूरा किया गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली केबिनेट मीटिंग में ओपीएस को लागू कर देश भर में इतिहास बनाया गया। लेकिन भाजपा ने आज तक कर्मचारियों के नों हजार करोड़ रुपये अब तक प्रदेश सरकार को नहीं दिए गए हैं। पन्द्रह महीने के कार्यकाल में तीन हजार करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें