Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

HP SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीती नेशनल CSSR चैंपियनशिप; CM सुक्खू ने किया सम्मानित

March 22, 2026

HP SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीती नेशनल CSSR चैंपियनशिप; CM सुक्खू ने किया सम्मानित

शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (HP SDRF) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए नेशनल CSSR (Collapsed Structure Search and Rescue) प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 से 11 मार्च 2026 के बीच Ghaziabad स्थित National Disaster Response Force की 8वीं बटालियन परिसर में आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 30 टीमों ने भाग लिया।

41 मिनट में पूरा कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश SDRF टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 41 मिनट में रेस्क्यू टास्क पूरा किया और अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उपलब्धि टीम की कड़ी ट्रेनिंग, बेहतरीन समन्वय और त्वरित आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाती है।

अन्य राज्यों को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में हिमाचल प्रदेश SDRF पहले स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश SDRF ने दूसरा और आंध्र प्रदेश SDRF ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर SDRF के एसएसपी Arijit Sen Thakur को ट्रॉफी केंद्रीय गृह सचिव Govind Mohan द्वारा, Piyush Anand की मौजूदगी में प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री ने विजेता टीम से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि SDRF की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह हिमाचल की आपदा प्रबंधन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाती है। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय खिताब जीतकर SDRF ने खुद को देश की सबसे सक्षम और उत्कृष्ट आपदा प्रतिक्रिया बलों में शामिल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें