Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमिलनाडु में डीआरआई ने हाथी के दांत के तीन लोगों को किया गिरफ्तार

November 8, 2023

तमिलनाडु में डीआरआई ने हाथी के दांत के तीन लोगों को किया गिरफ्तार

चेन्नई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने तमिलनाडु के दक्षिणी विरुधुनगर जिले के श्रीविल्लीपुत्तूर में दो हाथियों के दांत जब्त किये हैं, जिनका वजह 21.63 किलोग्राम है। डीआरआई ने कहा कि यह जब्ती विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को शाम के समय में की गई और इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। आज यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अवैध वन्यजीव व्यापार में शामिल एक गिरोह श्रीविल्लिपुथुर के पास हाथी के दांत (आइवरी) की दो नग बेचने की कोशिश कर रहा था, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची ढ्ढ के तहत आते हैं।

We are now on WhatsApp. Click to join.

इस बारे में जानकारी मिलने पर योजना तैयार की गयी और निर्दिष्ट स्थान पर पहुंचने पर, अधिकारियों ने तीन व्यक्तियों (विक्रेताओं) के पास एक बड़ा बैग के साथ देखा, जिसमें कथित हाथी दांत होने का संदेह था और उन्हें संदिग्ध तरीके से व्यवहार करते देखा गया था। तुरंत, अधिकारियों ने उन्हें तुरंत रोक लिया और तीन व्यक्तियों को दो हाथी दांत वाले बैग के साथ पकड़ लिया।बयान में बताया गया कि 21.63 किलोग्राम वजन वाले दो हाथी के दांतों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (डब्ल्यूपीए) की नई संशोधित धारा 50 के अनुसार जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए दांतों और डब्ल्यूपीए के तहत अपराध करने वाले तीन व्यक्तियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें