Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के नेतृत्व में हो रहा है बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण : Shivraj Chouhan

December 6, 2023

PM Modi के नेतृत्व में हो रहा है बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण : Shivraj Chouhan

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर यहाँ बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिवराज चौहान ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण कर रही है, उनका दिया हुआ संविधान हमारा पथ-प्रदर्शक है।

शिक्षित बनो और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के उनके संकल्प को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी इस लक्ष्य के लिए समर्पित है। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें