Site icon Dainik Savera Times

सीमाओं की निगरानी के लिए तीन साल में 100 से 150 उपग्रह तैनात करेगा भारत: ISRO

चेन्नई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने बुधवार शाम कहा कि भारत अगले तीन साल में पूरे देश को कवर करने और सीमाओं की निगरानी के लिए 100 से 150 और उपग्रह तैनात करेगा।

डॉ. नारायणन ने यहां एक निजी अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि इन उपग्रहों का उद्देश्य सीमा सुरक्षा और तटीय निगरानी बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि मौजूदा उपग्रह संख्या सभी सीमाओं और 7,500 किलोमीटर की विशाल तटरेखा को कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं है, चौबीसों घंटे निगरानी के लिए और अधिक उपग्रहों की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

Exit mobile version