Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस देश में 1 लाख रुपए ले जाने पर बन जाएंगे करोड़पति, जानें वजह

December 26, 2025

इस देश में 1 लाख रुपए ले जाने पर बन जाएंगे करोड़पति, जानें वजह

इंटरनेशनल डेस्क: इंडोनेशिया एशिया का एक प्रमुख देश है, जो अपनी विशाल आबादी, प्राकृतिक खूबसूरती और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन इसके बावजूद यहां भारतीय संस्कृति की गहरी छाप देखने को मिलती है।

इंडोनेशिया में चलने वाली मुद्रा को इंडोनेशियन रुपिया कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे IDR के नाम से पहचाना जाता है। इस मुद्रा को जारी करने और देश की आर्थिक व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी इंडोनेशिया के केंद्रीय बैंक, बैंक इंडोनेशिया के पास है।

ये भी पढ़ें: Toronto में दिन दिहाड़े गोलीबारी, 20 वर्षीय भारतीय छात्र Shivank Avasthi की मौत

अगर भारतीय रुपये और इंडोनेशियन रुपिया की तुलना की जाए तो रुपिया की कीमत भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कम नजर आती है। एक भारतीय रुपये के बदले इंडोनेशिया में लगभग 186 रुपिया मिल जाते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति भारत से एक लाख रुपये लेकर इंडोनेशिया जाए, तो वहां उसे करोड़ों इंडोनेशियन रुपिया मिल सकते हैं। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था कमजोर है। किसी भी देश की मुद्रा की कीमत कई आर्थिक कारणों, जैसे महंगाई, ब्याज दर, व्यापार और बाजार की स्थिति पर निर्भर करती है।

इंडोनेशिया की एक खास और दिलचस्प बात यह है कि मुस्लिम बहुल देश होने के बावजूद वहां धार्मिक सहिष्णुता को बड़ी अहमियत दी जाती है। यहां भले ही हिंदू आबादी बहुत कम हो, लेकिन हिंदू संस्कृति का प्रभाव आज भी वहां की परंपराओं में साफ दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें: Railway Fare Hike: पंजाब में ट्रेन का सफर हुआ महंगा, आज से लागू होने जा रहे ये नए रेलवे नियम

इंडोनेशिया की करेंसी में भी यह सांस्कृतिक विविधता नजर आती है। वहां के 20,000 रुपिया के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर देखने को मिलती है। यह इस बात का प्रतीक है कि इंडोनेशिया अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखता है और सभी धर्मों का सम्मान करता है। इतना ही नहीं इंडोनेशिया में रामायण और महाभारत जैसी भारतीय महाकाव्य कथाएं आज भी नृत्य, नाटक और लोक कलाओं के माध्यम से जीवित हैं। भगवान राम, गणेश और अन्य हिंदू प्रतीकों को वहां आदर की नजर से देखा जाता है। कुल मिलाकर इंडोनेशिया सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता या आबादी के कारण ही नहीं, बल्कि धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक विविधता के कारण भी खास पहचान रखता है। भारतीय संस्कृति से जुड़ाव और ऐतिहासिक विरासत इसे दुनिया के अन्य देशों से अलग बनाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें