मुंबई: पुलिस ने बुधवार को बताया कि चंडीगढ़ से मुंबई जा रहे इंडिगो के एक विमान को बम की धमकी मिली।
मुंबई पुलिस के अनुसार , मंगलवार दोपहर को सहार हवाई अड्डे की हॉटलाइन पर एक फोन कॉल के माध्यम से धमकी मिली, जिसमें चेतावनी दी गई कि विमान में बम रखा गया है।
विमान देर रात मुम्बई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा और अधिकारियों ने गहन जांच की। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
इंडिगो के अनुसार, चंडीगढ़ से मुंबई जा रही फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी । प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया, यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारा गया और सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया।