Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जांच एजेंसियां कानूनी दायरे में कार्रवाई करने को स्वतंत्र है’, ‘न्यूजक्लिक’ के खिलाफ छापे पर बोले अनुराग ठाकुर

October 3, 2023

‘जांच एजेंसियां कानूनी दायरे में कार्रवाई करने को स्वतंत्र है’, ‘न्यूजक्लिक’ के खिलाफ छापे पर बोले अनुराग ठाकुर

भुवनेश्वर: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े परिसरों पर की गई छापेमारी का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि देश में जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और वे कानून के मुताबिक काम करती हैं। ठाकुर ने कहा, मुझे छापेमारी की कार्रवाई को जायज ठहराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो जांच एजेंसियां ??उस पर काम करती हैं… ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि अगर आपने अवैध तरीके से धन हासिल किया है या कुछ आपत्तिजनक किया है, तो जांच एजेंसियां इसकी जांच नहीं कर सकतीं।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार सुबह ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 परिसरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों ने भारी रोष व्यक्त किया है। भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन में ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा, जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और वे कानून के मुताबिक काम करती हैं। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने ‘न्यूजक्लिक’ के कुछ पत्रकारों के लैपटॉप और मोबाइल फोन का ‘डंप डेटा’ (किसी कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल से किसी दूसरे उपकरण में स्थानांतरित किया गया डेटा) बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें