Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

SP केके बिश्नोई की दुल्हनिया बनेंगी IPS अंशिका वर्मा, जानें कैसे शुरू हुई Love story

March 7, 2026

SP केके बिश्नोई की दुल्हनिया बनेंगी IPS अंशिका वर्मा, जानें कैसे शुरू हुई Love story

IPS Anshika Verma And SP KK Bishnoi Love story : संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2021 में गोरखपुर में हुई थी। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा वहां अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी के रूप में आई थीं। काम के दौरान दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों परिवारों की सहमति से शादी करने जा रहे हैं।

IPS Anshika Verma love story-1

राजस्थान में होंगे शादी के सभी कार्यक्रम
इस शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित किए जाएंगे। 27 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत की रस्में होंगी। इसके बाद 28 मार्च को यहीं शादी का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। शादी के बाद 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें परिवार, दोस्त और प्रशासनिक व पुलिस विभाग के कई अधिकारी शामिल होंगे।

निमंत्रण पत्र छप चुके, मेहमानों को भेजे जा रहे
बरेली की एसपी अंशिका वर्मा ने एनबीटी ऑनलाइन से फोन पर बातचीत में बताया कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दोनों परिवारों की ओर से शादी के निमंत्रण पत्र भी छप चुके हैं और मेहमानों को भेजे जा रहे हैं। इस शादी को लेकर पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कौन हैं केके बिश्नोई
केके बिश्नोई उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात हैं।

कौन हैं अंशिका वर्मा
अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह बरेली जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं। अपनी सादगी और कामकाज की शैली के कारण वह प्रशासनिक और पुलिस विभाग में काफी चर्चित रहती हैं।

पुलिस और प्रशासनिक हलकों में चर्चा
दो युवा आईपीएस अधिकारियों की इस शादी को लेकर पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा है। दोनों ही अधिकारी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी शादी को लेकर सहकर्मियों और परिचितों में भी उत्साह का माहौल है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें