नई दिल्ली: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन सिर्फ हमारी जरूरत नहीं, बल्कि हमारी हर गतिविधि का गवाह भी बन चुका है। सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग ऐप्स तक हर जगह हम किसी न किसी परमिशन के जरिए अपनी जानकारी साझा करते हैं। लेकिन क्या कभी आपको लगा कि आपका iPhone आपकी बातें सुन रहा है या आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहा है? बता दें कि Apple ने iOS में ऐसे कई फीचर्स दिए हैं जो आपको बता सकते हैं कि कौन-सा ऐप आपकी जासूसी कर रहा है।
ऐसे पकड़ें कौन-सा ऐप सुन रहा है आपकी बातें
iPhone में Microphone Indicator Light नाम का एक सिक्योरिटी फीचर मौजूद है। जब भी कोई ऐप आपके माइक का इस्तेमाल करता है, तो स्क्रीन के टॉप पर एक ऑरेंज कलर का डॉट दिखाई देता है।
अगर यह डॉट तब भी दिखे जब आपने कोई वॉइस रिकॉर्डिंग या कॉलिंग ऐप नहीं खोला है, तो यह संकेत है कि कोई ऐप आपकी बातों पर कान लगाए बैठा है।
इसी तरह, अगर स्क्रीन पर ग्रीन डॉट नजर आए तो समझ लें कि कोई ऐप आपके कैमरा का इस्तेमाल कर रहा है।
यह फीचर iPhone यूज़र्स को तुरंत अलर्ट करता है कि उनका कैमरा या माइक बिना उनकी जानकारी के ऑन तो नहीं हो गया।
ऐसे जानें कौन-सा ऐप ट्रैक कर रहा है आपकी लोकेशन
iPhone यूज़र्स अपनी लोकेशन पर पूरी तरह कंट्रोल रख सकते हैं। इसके लिए बस ये स्टेप्स अपनाएं:
Settings → Privacy & Security → Location Services
यहां आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट मिलेगी जिन्हें लोकेशन की परमिशन दी गई है। आप किसी भी ऐप के लिए एक्सेस को बदल सकते हैं —
Never (कभी नहीं),
Ask Next Time (अगली बार पूछे) या While Using the App (सिर्फ ऐप यूज़ करते समय)।
अगर किसी ऐप के बगल में पर्पल ऐरो दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि उस ऐप ने हाल ही में आपकी लोकेशन एक्सेस की है।
यह देखकर आप आसानी से तय कर सकते हैं कि कौन-सा ऐप भरोसेमंद है और किसे तुरंत ब्लॉक कर देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: H-1B और विदेशी स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर: कनाडा सरकार ने नियमों में किया बदलाव
अपनी प्राइवेसी के लिए अपनाएं ये 3 स्मार्ट कदम
App Permissions की नियमित जांच करें – हर कुछ हफ्तों में देखें कि कौन-सा ऐप किन परमिशन का उपयोग कर रहा है।
Background App Refresh बंद करें – ताकि ऐप्स बैकग्राउंड में डेटा या लोकेशन एक्सेस न कर सकें।
Siri & Search Settings को सीमित करें – माइक और सर्च एक्सेस को सिर्फ जरूरी ऐप्स तक रखें।
सतर्क रहना ही असली सुरक्षा
Apple अपने डिवाइस को सिक्योरिटी के लिए जाना जाता है, लेकिन तकनीक के इस युग में सतर्क रहना सबसे जरूरी है। कई ऐप्स बिना आपकी जानकारी के डेटा कलेक्ट करते हैं जो आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए समय-समय पर अपनी Settings चेक करते रहें और सुनिश्चित करें कि आपका iPhone आपकी बातों का जासूस नहीं बना हुआ है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...