Shiv Sena, डोगरा फ्रंट ने Private Schools की मनमानी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जम्मू: जम्मू महानगर के पुराने शहर के रानी पार्क क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शिव सेना, डोगरा फ्रंट ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। ये विरोध प्रदर्शन संगठन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अगुवाई में आयोजित किया गया। विरोध प्रदर्शन निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए.

जम्मू: जम्मू महानगर के पुराने शहर के रानी पार्क क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शिव सेना, डोगरा फ्रंट ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। ये विरोध प्रदर्शन संगठन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अगुवाई में आयोजित किया गया। विरोध प्रदर्शन निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अशोक गुप्ता ने कहा कि शहर मेंनिजी स्कूलों ने पढ़ाई के नाम पर लूट मचाई हुई है और लोगों से खूब पैसा बटोर है जबकि महंगे दामों पर बच्चों को स्टेशनरी, किताबें, वर्दियां व अन्य सामान बेचा जा रहा है।

एडमिशन फीस भी इतनी अधिक मांगी जा रही है कि लोग परेशान हो रहे हैं जबकि निजी स्कूल नियमों की धज्जियां सरेआम उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस एजैंसी पर निजी स्कूलों के कामकाज पर नजर रखने की जिम्मेदारी है वे अपना काम ठीक ढंग से कर नहीं रही है। हम जम्मू-कश्मीर सरकार से अपील करते हैं कि लोगों की मजबूरी को देखते हुए निजी स्कूलों को हिदायत दे कि वे पढ़ाई के लिए जायज पैसा अभिभावकों से वसूले जबकि लोग कड़ी मेहनत करके कमाई कर रहे हैं। इस अवसर पर आशीष, राहुल, विक्की व अन्य भी मौजूद रहे।

- विज्ञापन -

Latest News