Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dev Diwali: देव दीपावली पर आज 12 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के घाट, 70 देशों के राजदूत बनेंगे साक्षी

November 27, 2023

Dev Diwali: देव दीपावली पर आज 12 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के घाट, 70 देशों के राजदूत बनेंगे साक्षी

नेशनल डेस्क: आज कार्तिक पूर्णिमा पर अर्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी 70 देशों के राजदूत भी बनेंगे। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी देव दीपावली की अद्भुत छटा को निहारेंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसको लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा को सारे देव धरती पर काशी में देव दीपावली मनाने के लिए आते हैं।

 

12 लाख दीपों से सजेंगे घाट

देव दीपावली पर करीब 12 लाख दीपों से घाट रोशन होंगे, इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने हैं। देव दीपावली पर 8 से 10 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान है। सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं। इस बार देव दीपावली देखने के लिए 70 देशों के राजदूत, डेलीगेट्स और परिवार के लोग आ रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मेहमान देव दीपावली देखेंगे। इंडोनेशिया, इटली, चीन, पोलैंड, रूस, नेपाल, भूटान, ग्रीस समेत अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त व शीर्ष अधिकारी देव दीपावली देखने के लिए काशी आ रहे हैं।

गंगा पार रेत पर भी रोशन होंगे दीपक

उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों की श्रृंखला पर इस साल योगी सरकार की ओर से 12 लाख और जन सहभागिता से मिलकर कुल लगभग 21 लाख से अधिक दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाए जाएंगे। गंगा पार रेत पर भी दीपक रोशन होंगे। पर्यटक गंगा पार रेत पर महादेव शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त द्वारा 11 टन फूलों से सजाया जा रहा है। गंगा द्वार पर लेज़र शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधरित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेज़र शो के माध्यम से दिखाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें