Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुजुर्ग वकील ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

April 15, 2025

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुजुर्ग वकील ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले में एक बुजुर्ग वकील के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। बता दें कि,  एक वकील ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुलाम नबी जरगर ने सोमवार रात करीब 11 बजे किश्तवाड़ शहर के अलयाराबाद इलाके में अपने आवास पर खुद को गोली मार ली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, 80 वर्षीय व्यक्ति अवसाद से ग्रस्त था और उसने अपनी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए जरगर के परिवार को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने ‘ईरान की 10 शर्तों’ वाली खबर को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें