Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम आतंकी हमले पर तरुण चुघ ने की निंदा, बोले- आतंकवादी जम्मू-कश्मीर की पर्यटन उद्योग को कर रहे बर्बाद करने की कोशिश

April 23, 2025

पहलगाम आतंकी हमले पर तरुण चुघ ने की निंदा, बोले- आतंकवादी जम्मू-कश्मीर की पर्यटन उद्योग को कर रहे बर्बाद करने की कोशिश

Pahalgam terror attack: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कुटिल साजिशों को हमारे सुरक्षा बल निर्णायक रूप से विफल करेंगे। तरुण चुघ ने पहलगाम जिले में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और निंदनीय कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर की पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं और पर्यटक स्थलों पर डर और भय का माहौल बनाना चाहते हैं।

चुघ ने कहा कि सुरक्षा बल ऐसे आतंकियों को करारा जवाब देंगे और पाकिस्तान प्रायोजित इन अपराधियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कड़ी मेहनत से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार रहे हैं और पर्यटन पर बड़ी हद तक निर्भर हैं। लेकिन अब आतंकवादी पर्यटन उद्योग को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं, जिसे जम्मू-कश्मीर की जनता पूरी तरह से नकार देगी।

आपको बता दे जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। सूत्रों के हवाले से इस हमले में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है। यह हमला बैसरन घाटी में हुआ, जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है। आज सुबह पर्यटकों का एक समूह वहां घूमने गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए।

हमले के समय घटनास्थल पर रही एक महिला ने मीडिया को फोन पर बताया, मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें