Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

संदिग्ध आतंकवादियों के शव ले जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 

December 25, 2024

संदिग्ध आतंकवादियों के शव ले जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 
Khalistan Zindabad Force : पीलीभीत में पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव लेकर पंजाब जा रही एंबुलेंस को मंगलवार देर रात रामपुर बाईपास परअज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि देर रात हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस से तीनों शव को दूसरी एंबुलेंस से पंजाब के लिए रवाना किया। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
रामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पीलीभीत से तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव पंजाब ले जा रही एंबुलेंस को देर रात रामपुर बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गयी।
पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें