Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में भूस्खलन, 9 लोग मलबे में दबे

September 5, 2025

कुल्लू में भूस्खलन, 9 लोग मलबे में दबे

कुल्लू: कुल्लू शहर में सुबह सवेरे दिल दहला देने वाला भूस्खलन हुआ है। पूरी पहाड़ी का हिस्सा टूट कर रिहायशी मकानों में घुस आया है जिससे 3 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए है जबकि साथ लगते मकानों में भारी मात्र में मलबा घुस गया है। पहाड़ी से गिर रहा मलबा अभी भी शहर के लिए खतरा बना हुआ है। पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में कुल 11 लोग आए जिनमें से 2 को हल्की चोटें तथा अभिनव को गहरी चोटें तथा उनकी मां भी घायल हुई है। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई जब इनर आखाड़ा बाजार के साथ लगती मठ की पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे की तरफ आ गया। जिस जगह भूस्खलन हुआ उस जगह भारी संख्या में करेट की दीवारें लगाई गई थी और यही पत्थरों का पहाड़ तबाही मचा गया।

जब घटना हुई उस समय बारिश के कारण लोग घरों के अंदर ही थे कि मलबा और बड़े-बड़े पत्थर घरों के बीच आ गए। मलबे में 9 लोग दब गए जबकि 2 सुरक्षित बाहर निकल आए। एक भवन में 7 कश्मीरी लोग थे लेकिन जब पहाड़ी की तरफ से आवाज आई तो एक कश्मीरी घर से बाहर निकल कर भाग आया लेकिन बाकि 6 लोग अंदर ही थे। इसी के साथ लगते 2 मकानों को मलबे ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पहाड़ी से मलबा गिरने की आवाज से हर तरफ चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगी। वहीं मकान से चिल्लाने की आवाज आई तो सब उसी ओर भागे।

हादसे के वक्त एनडीआरएफ की टीम भी कुछ ही दूरी पर थी और टीम तुरंत राहत और बचाव कार्यो में जुट गई। एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत इस जगह पर तोड़ फोड़ शुरू करके युवक अभिनव को बाहर निकालने में सफलता हासिल कर ली। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। साथ ही युवक की मां भी घायल हुई है। दोनों को ही घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। साथ लगते मकान में मकान मालकिन भी मकान में दब गई। इसके साथ ही किराएदार मेराज (26), रशीद (45), हुसैन (42), अशरफ (28) तारिक (22) व गुलजार (45) निवासी बांडीपुरा जम्मू-कश्मीर भी मलबे में दब गए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी है।

एनडीआरएफ टीम तथा अन्य जवानों द्वारा मेराज के शव को बाहर निकाल लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि राहत ओर बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ, पुलिस, होम गार्ड, दमकल, एसएसबी तथा आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक शव बरामद कर लिया गया है, अन्य की तलाश जारी है।

वहीं, सूचना मिलते ही विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत मौका पर पहुंच गए और राहत ओर बचाव। प्रशासन द्वारा पहाड़ी के साथ लगते सभी मकानों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शहर में घनी आबादी वाले आखाड़ा बाजार में दहशत का माहौल बना हुए है। मठ की तरफ से अगर भूस्खलन जारी रहा तो पूरे आखाड़ा बाजार में बसे लोगों को खतरा बन सकता है। बता दें कि इसी पहाड़ी के साथ गत दिवस हुए भूस्खलन में दो युवक दब गए थे जिनको निकालने में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex-Nifty के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें