Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द लें कनेक्शन, नहीं को कट जाएंगे एलपीजी कनेक्शन

April 3, 2026

जल्द लें कनेक्शन, नहीं को कट जाएंगे एलपीजी कनेक्शन

करनाल। एडीसी राहुल रईया ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अधिकृत संस्था की ओर से पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है वहां पीएनजी कनेक्शन तुरंत लें, अन्यथा उनके एलपीजी कनेक्शन तीन माह के बाद काट दिए जाएंगे।

प्रशासन ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस

ऊर्जा के कुशल उपयोग और पाइप युक्त प्राकृतिक गैस (पीएनजी)के व्यापक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए इस बारे से आज एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है।
एडीसी के अनुसार पीएनजी कनेक्शन के लिए तीन महीने के अंदर आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी आपूर्ति, सूचना की तारीख से तीन महीने बाद बंद कर दी जाएगी। बशर्ते प्राधिकृत इकाई की ओर से मद (ख) के तहत आवेदन को मंजूर कर लिया गया हो।

यहां ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने संबंधित निवासियों को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए तुरंत पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करें। पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर्ता भवन का कानूनी रूप से मालिक होना चाहिए। पीएनजी कनेक्शन के लिए www.iglonline.net लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आईजीएल ग्राहक सेवा नंबर 8448184015 और 9773980554 के माध्यम से भी नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है।

इन इलाकों में उपलब्ध है कनेक्शन सुविधा

उल्लेखनीय है शहर के सेक्टर चार से नौ, सेक्टर-12, 13, 14 भाग-एक, सेक्टर-16, 32, 35, 36, 45, एलआईसी कॉलोनी, मान कॉलोनी, मॉडल टाउन, न्यू डीसी कॉलोनी, आर्यपुरम, अशोका कॉलोनी, दयाल सिंह कॉलोनी, दुग्गल कॉलोनी, निर्मल विहार, जनरैली कॉलोनी, नूरसी विलेज भाग-एक, नूरसी विलेज भाग 2, पालम कॉलोनी, अशोका नर्सरी, डीसी कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, करण विहार, रणजीत एन्क्लेव, शक्तिपुरम भाग -एक और भाग दो, प्रेम नगर, राम नगर, राजीव पुरम, विकास नगर, वसंत विहार, घरौंडा, विकास कॉलोनी, दादूपुर (नीलोखेड़ी), बैंक कॉलोनी, समौरा गांव (इंद्री)और कबीर नगर (असंध) में पीएनजी की पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।

Also Read : हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा के पर्याय : डॉ. अरविंद

Also Read : गर्मी अभी दूर, तेज हवाओं और बारिश की आशंका

Also Read : रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक की मौत

Also Read : सोनीपत में ठगने के आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Also Read : प्रदेश की खेल नर्सरियों का ट्रायल आज

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें