LPG Price : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त 2025 से देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 की कटौती की गई है। यह फैसला खास तौर पर होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए राहत भरा साबित होगा, जबकि आम घरेलू उपभोक्ताओं को अभी भी राहत का इंतजार करना पड़ेगा।
दिल्ली में नया भाव ₹1631.50
कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹1665.00 से घटकर ₹1631.50 हो जाएगी। यह कटौती 1 अगस्त से प्रभावी होगी।
अन्य महानगरों में क्या हैं नए रेट?
कोलकाता: ₹1769.00 → ₹1735.50
मुंबई: ₹1616.50 → ₹1583.00
चेन्नई: ₹1823.50 → ₹1790.00
यह लगातार पांचवां महीना है जब OMCs ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। मार्च 2025 में एक बार कीमतों में इज़ाफा किया गया था, लेकिन उसके बाद से गिरावट का सिलसिला जारी है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत
हालांकि, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए कोई राहत नहीं है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वर्तमान कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹853.00
कोलकाता: ₹879.00
मुंबई: ₹852.50
चेन्नई: ₹868.50
गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में घरेलू सिलेंडर के दामों में ₹50 की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से अब तक कोई संशोधन नहीं हुआ है।
होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को राहत
OMCs के इस निर्णय से विशेष रूप से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को लाभ होगा, जो बड़े पैमाने पर कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग करता है। वहीं आम उपभोक्ताओं को अब भी घरेलू गैस के बढ़े दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...