Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओवैसी के खिलाफ माधवी लता ने निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

April 23, 2024

ओवैसी के खिलाफ माधवी लता ने निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार माधवी लता ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख एवं हैदराबाद से पार्टी उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी पर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विकास राज को शिकायत की है।

श्रीमती लता ने अपनी शिकायत में इंटरनेट पर प्रसारित एक वीडियो का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर ओवैसी को पुराने हैदराबाद क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान एक कसाई से बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में कथित तौर पर ओवेसी को कसाई को अपना पेशा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उर्दू में ‘काटते रहो’ और ‘बीफ जिंदाबाद’ वाक्यांश का उपयोग करने के साथ गोमांस उपभोग के लिए समर्थन व्यक्त करते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने ओवैसी की इन टिप्पणियों को गोमांस खाने का प्रत्यक्ष समर्थन बताया है और एक सम्प्रदाय की भावनाओं के विरुद्ध बताया है। उन्होंने चिंता जतायी कि इस तरह के बयानों को चुनावी लाभ के लिए किसी विशेष समुदाय की भावनाओं को प्रभावित करने का प्रयास माना जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें