Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP चुनाव 2023 : जयवर्धन सिंह ने पिता दिग्विजय सिंह और बेटे के साथ दाखिल किया अपना नामांकन

October 27, 2023

MP चुनाव 2023 : जयवर्धन सिंह ने पिता दिग्विजय सिंह और बेटे के साथ दाखिल किया अपना नामांकन

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह(Jaivardhan Sing ) अपने पारिवारिक गढ़ गुना जिले के राघौगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने छह वर्षीय बेटे सहस्र सिंह और पिता दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh ) के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होना है।वे वाहनों के बड़े काफिले के साथ नामांकन केंद्र तक पहुंचे। रास्ते भर लोगों ने राघौगढ़ के राजपरिवार का जोरदार स्वागत किया। जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय की ओर बढ़ते समय समर्थकों को राजपरिवार की एक झलक पाने के लिए दौड़ते देखा गया।जब जयवर्धन ने अपना नामांकन पत्र मजिस्ट्रेट को सौंपा तो उनके बेटे सहस्र सिंह भी पर्चा हाथ में लिए नजर आए।

दिलचस्प बात यह है कि सहस्रसिंह ने पहले ही सार्वजनिक समारोहों में भाग लेना और भाषण देना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने केवट जयंती के मौके पर अपने सार्वजनिक भाषण से अपने दादा दिग्विजय सिंह को भी चौंका दिया था।दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया (socialmedia ) हैंडल पर अपने पोते का वीडियो इस संदेश के साथ पोस्ट किया था : ‘‘ऐसा लगता है कि मेरा पोता सहस्रराज्य अपने पिता और दादा से आगे निकल गया है!! हमने इस उम्र में भाषण देने के बारे में कभी सोचा भी नहीं था।’

बलभद्र सिंह, जो तत्कालीन राघोगढ़ रियासत के 12वें शासक थे, 1952 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। उनके बेटे दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh ) ने भी अपनी पैतृक सीट से कई चुनाव जीते, और अब उनके बेटे जयवर्धन सिंह 2013 से इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।साल 2018 में जयवर्धन ने भाजपा के भूपेंद्र सिंह रघुवंशी को 46,697 वोटों के अंतर से हराया था। वह कमल नाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री थे, जिसे भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से 15 महीने के भीतर गिरा दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें