Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रसोई गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

March 3, 2023

रसोई गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

शिमला (गजेंद्र): घरेलू रसोई गैस के दामों में हुईं वृद्धि को लेकर हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज शिमला में भाजपा मुख्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया और रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग की। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले आठ साल में महंगाई बढ़ी है और रसोई गैस के दाम 1200 पार कर गए हैं जिससे गृहणियों को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 2014 में 400 रुपए का सिलेंडर आता था तब भाजपा इसको मंहगा बताती थीं और आज सिलेंडर के दाम 1200 पहुंचने पर भाजपा की महिला नेत्रियाँ चुप हैं। खाद्य पदार्थों की कीमतें भी आसमान छू रही है आम आदमी का जीवन यापन महंगाई के कारण मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार अदानी और अंबानी के लोन माफ कर रही है और गरीब पर महंगाई की मार डाल रही है। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की मनमानियों के खिलाफ़ सड़कों पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें