Site icon Dainik Savera Times

नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत

Parbhani-Pathri Highway road accident

Parbhani-Pathri Highway road accident

नेशनल डेस्क: नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नाथिया नवागांव के पास हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

मरने वाला पूरा परिवार कांकेर के उड़कुडा के रहने वाले थे। यह लोग चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव उड़कुडा लौट रहे थे, तभी नाथिया नवागांव के पास हादसा हो गया।

एसपी निखिल राखेचा ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version